हरिद्वार, 23 मई।
गंगा के तटों पर बढ़ती जनसख्या और संभावित दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शनिवार को जल पुलिस द्वारा एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया।
इस मुहिम के अंतर्गत जल पुलिस के जवानों ने विभिन्न घाटों पर जाकर निवासियों, युवाओं तथा तीर्थयात्रियों को सुरक्षा मानकों के अनुपालन के लिए प्रेरित किया। जवानों ने विशेष रूप से यह आग्रह किया कि श्रद्धालु पुलों या अन्य ऊंचाई वाले ढांचों से गंगा में छलांग लगाने जैसे जोखिम भरे कार्य कदापि न करें। जल पुलिस ने श्रद्धालुओं को केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की सख्त सलाह दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के प्रति रत्ती भर भी लापरवाही गंभीर हादसों को निमंत्रण दे सकती है। इस अभियान के माध्यम से जनमानस को शासन द्वारा प्रसारित सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने और एक सुरक्षित स्नान अनुभव सुनिश्चित करने का पुरजोर अनुरोध किया गया।













