अपराध
23 May, 2026

ऑनलाइन परीक्षा धांधली गिरोह का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी सहित सात गिरफ्तार

एसटीएफ ने ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी नकदी व उपकरण बरामद किए।

नोएडा, 22 मई।

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में धांधली कराने वाले गिरोह का उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल ने भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से 50 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, एक राउटर, अभ्यर्थियों की सूची तथा दो प्रवेश पत्र बरामद किए गए हैं। यह गिरोह अभ्यर्थियों से चार लाख रुपये लेकर ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने का काम करता था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित बोधी तरु स्कूल परिसर में किराए पर संचालित बालाजी डिजिटल जोन में छापेमारी की गई, जहां से प्रदीप चौहान, संदीप भाटी, अमित राणा, शाकिरा मलिक और विवेक कुमार को गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी प्रत्येक अभ्यर्थी से चार लाख रुपये वसूलते थे, जिसमें 50 हजार रुपये उन्हें लाने वाले व्यक्ति को दिए जाते थे, जबकि शेष 3.50 लाख रुपये आरोपी अपने पास रखते थे तथा साल्वर के माध्यम से परीक्षा कराई जाती थी।

पूछताछ में यह भी पता चला कि ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर प्रॉक्सी सर्वर लगाने की जिम्मेदारी अरुण नामक व्यक्ति की थी, जो पहले पर्यवेक्षक के रूप में कार्य कर चुका था और बाद में आईटी हेड बन गया था तथा मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान से जुड़ा हुआ था, वहीं विवेक और शाकिर अभ्यर्थी थे जिन्हें संदीप भाटी साथ लेकर आया था। मामले में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़