अपराध
23 May, 2026

लापता छात्र का शव मिलने से सनसनी, जेवर में हत्या का आरोप

जेवर क्षेत्र में लापता 15 वर्षीय छात्र का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने शुरू करि जांच।

नोएडा, 23 मई।

नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र में बनवारी वास गांव से लापता हुए 15 वर्षीय 9वीं कक्षा के छात्र का शव शुक्रवार देर रात ग्राम रोही स्थित एक खाली मकान से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार 22 मई को रवि भूषण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा गोपाल शर्मा 21 मई से घर से लापता है, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।

जांच के दौरान शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि लापता छात्र का शव ग्राम रोही के एक खाली पड़े मकान में मिला है, जिसके बाद फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

परिजनों ने मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं मौके पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर आक्रोश भी जताया।

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को हुक्का पीने की आदत थी और वह गांव के कुछ लोगों के पास जाता था, उन्हीं पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे को चिलम से जलाया गया तथा पुलिस पर दबाव में काम करने और आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप भी लगाए हैं।

उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है, जिसके चलते इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा, साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस लगाई गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़