बुलंदशहर, 23 मई।
बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर-अनूपशहर हाईवे किनारे शनिवार को एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गांव सलगवां के पास हाईवे किनारे महिला का शव बिना कपड़ों के हालत में मिला, जो कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फॉरेंसिक और स्वाट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने में जुटी है और अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार शव का रंग काला पड़ चुका था और वह कई दिन पुराना लग रहा है, जिसके चलते सीसीटीवी समेत सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।






.jpg)







