मध्य प्रदेश
23 May, 2026

ट्विशा शर्मा मामले में बार काउंसिल का बड़ा एक्शन, समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस निलंबित

ट्विशा शर्मा मौत मामले में गंभीर आरोपों के चलते बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आरोपित पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

नई दिल्ली, 23 मई।

ट्विशा शर्मा मौत मामले में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपित पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मामला अत्यंत गंभीर प्रकृति का है। प्रारंभिक जांच, अभियोजन पक्ष और मृतका के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर यह प्रतीत होता है कि समर्थ सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या की है।

उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और फरार रहते हुए साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं।

मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि गंभीर आरोपों के बावजूद इस प्रकार का आचरण किसी भी सम्मानित नागरिक, विशेषकर एक अधिवक्ता के लिए स्वीकार्य नहीं है, इसलिए उनके वकालत करने पर तत्काल रोक लगाना आवश्यक था।

उन्होंने यह भी बताया कि समर्थ सिंह को नोटिस जारी किया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसकी सुनवाई अनुशासन समिति करेगी तथा जांच रिपोर्ट और न्यायालय के निर्णय के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा, हालांकि फिलहाल उन्हें वकालत की अनुमति नहीं दी जाएगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह की मां पर भी गंभीर आरोप हैं, जो पूर्व जिला जज रह चुकी हैं, और यह भी जांच का विषय है कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपना वकालत लाइसेंस पुनः सक्रिय कराया था या नहीं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़