महाराष्ट्र, 23 मई ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के शिरडी स्थित सावली विहिर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित तोप के गोले निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया, जिसे निबे समूह द्वारा विकसित किया गया है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत पहले रक्षा उपकरणों का आयात करता था, लेकिन आने वाले समय में देश रक्षा उत्पादों का प्रमुख निर्यातक बनकर उभरेगा और इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि रक्षा क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी वर्तमान में लगभग तीस से पैंतीस प्रतिशत है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर पचास प्रतिशत तक किए जाने का लक्ष्य है, साथ ही पांच हजार से अधिक रक्षा उत्पादों की सूची तैयार कर उनका स्वदेशी निर्माण किया जा रहा है।
इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने निबे समूह की सराहना करते हुए कहा कि इस परियोजना से अहिल्यानगर जिला रक्षा विनिर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है, वहीं कार्यक्रम के दौरान निबे समूह और एक इस्राइली कंपनी के बीच समुद्री विमानों तथा ऑप्टिकल उपग्रह प्रौद्योगिकी के विकास को लेकर समझौते भी हुए।












