प्रशासनिक खबरें
23 May, 2026

अवैध हथियारों के साथ कुख्यात बदमाश राज मंडी समेत 4 गिरफ्तार

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ कुख्यात बदमाश राज मंडी उर्फ राज ठाकुर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घातक हथियार बरामद किए।

भोपाल, 23 मई ।

निशातपुरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र का सूचीबद्ध अपराधी राज मंडी अपने साथियों के साथ नवीबाग स्थित एक टीनशेड में अवैध हथियारों के साथ मौजूद है और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से प्रतिबंधित छुरियां और गुप्ती बरामद की गईं, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में राज ठाकुर उर्फ राज मंडी, आयुष लोहिया, ऋषि श्रवण उर्फ अनुराग और विशाल सूर्यवंशी शामिल हैं, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी राज मंडी पर हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, जुआ और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं, वहीं अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़