उत्तर प्रदेश
27 May, 2026

लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में दो यात्रियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

अयोध्या, 27 मई।

जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राप्तीनगर डिपो की रोडवेज बस, जो लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रही थी, जुबेरगंज बाजार के निकट सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलने पर रौनाही थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय निवासियों की सहायता से बस में फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस दुखद घटना में बस सवार दो यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान कुशीनगर के परेवाटार निवासी साबिर (54) और लखनऊ के गोमती नगर के सुरेश कुमार (43) के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए अन्य नौ यात्रियों में से आठ को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, वहीं एक यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका इलाज जारी है। रौनाही थाना प्रभारी लालचंद सरोज के अनुसार, मामले में अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पुलिस नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़