सरकार व नीतियाँ
27 May, 2026

करदाताओं के लिए आईटीआर-2 फाइलिंग की सुविधा शुरू, जानें क्या है अंतिम तिथि

आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आईटीआर-2 फॉर्म ऑनलाइन भरने की सुविधा ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध करा दी है।

नई दिल्ली, 27मई।

आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया में बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। बुधवार से विभाग ने करदाताओं के लिए आईटीआर-2 ऑनलाइन भरने की सुविधा आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। अब संबंधित करदाता आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर पहुंचकर सरलता से अपना आईटीआर-2 फॉर्म भर सकते हैं।

आयकर विभाग के अनुसार, आईटीआर-2 उन व्यक्तिगत करदाताओं के लिए निर्धारित है जिनकी आय का स्रोत व्यवसाय या पेशा नहीं है, परंतु उन्हें पूंजीगत लाभ के माध्यम से आय प्राप्त होती है। इससे पूर्व विभाग ने 15 मई को आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फॉर्म ऑनलाइन दाखिल करने की व्यवस्था लागू की थी, जिसका लाभ मुख्य रूप से छोटे और मझोले करदाता उठा रहे हैं।

विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 की आय के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म को 30 मार्च को अधिसूचित किया था। अब आकलन वर्ष 2026–27 हेतु आईटीआर-2 की ऑनलाइन फाइलिंग और एक्सेल यूटिलिटी ई-फाइलिंग पोर्टल पर सक्रिय हो चुकी है। करदाता अब अपना रिटर्न दाखिल करने का कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विभाग ने आईटीआर-1 और आईटीआर-2 भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की है, वहीं बिना ऑडिट वाले आईटीआर-4 के लिए 31 अगस्त अंतिम तारीख तय की गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़