दक्षिण एशिया
20 May, 2026

इजराइल का दक्षिणी लेबनान पर हमला, 15 की मौत, 12 गांवों को खाली करने का आदेश

इजराइल के दक्षिणी लेबनान पर हवाई हमलों में 15 की मौत हुई, 12 गांव खाली करने का आदेश जारी, कई जगह ड्रोन हमले और नागरिकों के अपहरण की भी घटनाएं सामने आईं।

 बेरुत (लेबनान), 20 मई ।

इजराइल द्वारा दक्षिणी लेबनान पर किए गए ताजा हवाई हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के 12 गांवों को तुरंत खाली करने का निर्देश जारी किया है। 16 अप्रैल को लेबनान और इजराइल के बीच हुए सैन्य विराम (सीज फायर) के बावजूद दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच संघर्ष जारी है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में अपुष्ट स्रोतों के आधार पर मृतकों की संख्या 19 तक बताई जा रही है।

लेबनान के समाचार पत्र ‘लोरिएंट टुडे’ के अनुसार इजराइल ने मंगलवार को हमले तेज करते हुए दक्षिणी लेबनान और बेका घाटी के 12 गांवों को खाली करने का आदेश दिया है। इनमें दक्षिणी क्षेत्र का महत्वपूर्ण गांव नबातीह ताहता भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक कफर सिर में हुए हमले में चार लोगों की मौत हुई, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान सफिया बद्र अल-दीन, अली नाजिह कामिहा, नाजिहा कामिहा और अहमद अल-सब्लिनी के रूप में की गई है।

बताया गया है कि देइर कानन अल-नहर में इजराइल ने टाउन हॉल के पास स्थित एक घर को निशाना बनाया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। इनमें चार बच्चे शामिल हैं। नगर परिषद अध्यक्ष अली क़ुस्सैर ने बताया कि यह घर एक बड़े परिवार का था और अभी भी मलबे में दबे तीन लोगों की तलाश जारी है।

इसके अलावा हारौफ (नबातीह) में हुए ड्रोन हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जो नगरपालिका मुख्यालय के पास हुआ था। इस हमले में गांव की नगरपालिका परिषद के सदस्य नासिर नासर की भी मौत हो गई। फ्रौन (बिंत जुबैल) पर हुए एक अन्य हमले में एक व्यक्ति मारा गया, जबकि एक अलग ड्रोन हमले में एक मोटरसाइकिल चालक की भी जान चली गई।

नबातीह में हुए एक अन्य हमले में भी कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है। साथ ही दोपहर करीब दो बजे इजराइली सैनिकों ने कफर हम्माम और कफर शुबा (हसबया) के बाहरी इलाके से सात लोगों को अगवा कर लिया। सिविल डिफेंस के अनुसार, इनमें से चार सीरियाई मजदूर थे, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया, जबकि तीन नागरिक अभी भी हिरासत में हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़