दक्षिण एशिया
19 May, 2026

भारतीय मिशन में तैनात अधिकारी मृत मिले, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बांग्लादेश के चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग में तैनात प्रोटोकॉल अधिकारी नरेन धर का शव मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

चटगांव, 19 मई ।

बांग्लादेश के चटगांव में स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग परिसर में तैनात एक अधिकारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नरेन धर के रूप में हुई है, जो वहां प्रोटोकॉल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे परिसर में उनका शव पाया गया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार अभी तक उनकी मृत्यु के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार उच्चायोग प्रशासन मृतक के परिजनों के संपर्क में है और उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है।

फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़