रोम, 21 मई ।
गाजा की ओर जा रहे सहायता मिशन से जुड़े फ्लोटिला कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर इटली ने कड़ा रुख अपनाते हुए यूरोपीय संघ से इजराइल के दक्षिणपंथी नेता और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
यह विवाद तब और गहरा गया जब एक वीडियो सामने आया जिसमें हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को घुटनों के बल बैठे और हाथ पीछे बंधे हुए दिखाया गया, जिसके बाद कई देशों और मानवाधिकार संगठनों ने इस घटना पर गंभीर चिंता जताई है।
इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने यूरोपीय संघ से इस मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया है तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में फ्लोटिला को रोके जाने और कार्यकर्ताओं के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार को गंभीर बताया है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय नियमों के मूल सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है और इसे केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि मानव गरिमा और नागरिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला माना जाना चाहिए।
गाजा से जुड़े हालिया घटनाक्रम पहले से ही अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बने हुए हैं और अब इस फ्लोटिला विवाद के बाद कई देशों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं, जिससे आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर कूटनीतिक चर्चा और अधिक बढ़ने की संभावना है।





.jpg)





