पश्चिम बंगाल
18 May, 2026

जमीन कब्जाने के आरोप में तृणमूल नेता सहित तीन गिरफ्तार

पूर्व बर्धमान में जमीन कब्जाने और धमकाने के आरोपों में तृणमूल नेता सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

बर्धमान, 18 मई।

जिले में पुलिस ने लोगों को धमकाने और जमीन पर कब्जा करने के गंभीर आरोपों में तृणमूल के एक नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में तृणमूल जिला सचिव सुब्रत घोष, युवा नेता राजीव दास तथा उनके एक सहयोगी संजय मंडल शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इन सभी पर स्थानीय लोगों को भयभीत करने, दबाव डालने और एक महिला की पैतृक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास करने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन पर क्लब निर्माण की योजना भी बनाई जा रही थी।

शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया और अदालत में पेश किया गया। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है तथा आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, हालांकि खबर लिखे जाने तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़