सरकार व नीतियाँ
20 May, 2026

जम्मू-कश्मीर में 500 नई अटल लैब के लिए आवेदन शुरू, छात्रों को मिलेगा नवाचार मंच

अटल इनोवेशन मिशन ने जम्मू-कश्मीर में 500 नई अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, जिससे सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को नवाचार और तकनीकी प्रयोगों का अवसर मिलेगा।

नई दिल्ली, 20 मई ।

अटल इनोवेशन मिशन ने जम्मू-कश्मीर में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 500 नई अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। फ्रंटियर रीजन प्रोग्राम के तहत शुरू की गई इस पहल में जम्मू-कश्मीर के ऐसे स्कूलों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया गया है, जहां अभी तक एटीएल की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

नीति आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह पहल जम्मू-कश्मीर सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग और कश्मीर विश्वविद्यालय के सहयोग से संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य सीमावर्ती और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार आधारित पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक तथा रचनात्मक सोच से जोड़ना है।

इस अवसर पर अटल इनोवेशन मिशन के मिशन निदेशक दीपक बागला ने कहा कि 500 नई अटल टिंकरिंग लैब केवल प्रयोगशालाओं की स्थापना भर नहीं हैं, बल्कि यह भविष्य के नवोन्मेषकों, समस्या समाधानकर्ताओं और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली नई पीढ़ी को तैयार करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इससे दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्रों को भी नए प्रयोग करने और वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित करने का अवसर मिलेगा।

नीति आयोग के अनुसार, ये 500 नई प्रयोगशालाएं फ्रंटियर रीजन प्रोग्राम का अहम हिस्सा हैं, जिसका मकसद स्थानीय जरूरतों के अनुरूप समावेशी नवाचार तंत्र विकसित करना है। इसके माध्यम से स्कूलों, विश्वविद्यालयों, उद्योग और नवाचार संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर में 500 एटीएल स्कूलों के लिए आवेदन पुस्तिका का औपचारिक विमोचन भी किया गया। आयोग ने पात्र गैर-एटीएल स्कूलों से इस पहल में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़