अपराध
23 May, 2026

कार से 264 नशीले कैप्सूल बरामद, पांवटा साहिब में चालक गिरफ्तार

पांवटा साहिब में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 264 नशीले कैप्सूल बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की जांच जारी है।

नाहन, 23 मई ।

पांवटा साहिब में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार से 264 नशीले कैप्सूल बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार 22 मई को पांवटा साहिब थाना पुलिस टीम भांटावाली रेनबेक्सी चौक से गंगुवाला मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी कार को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस के मुताबिक चालक ने कार को अचानक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन आगे रास्ता बाधित होने के कारण वाहन रुक गया।

इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें डैशबोर्ड में रखे बैग से 264 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी चालक बसरात अली से जब कैप्सूलों के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है और उसे पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नशीले कैप्सूल कहां से लाए गए थे और इन्हें आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़