नई दिल्ली, 21 मई ।
मेडिकल क्षेत्र के पेशेवरों के लिए संरचित और वैज्ञानिक संवाद का विश्वसनीय मंच माने जाने वाले क्लियरनेट से अब तक साढ़े छह लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मी जुड़ चुके हैं। कंपनी ने सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रमों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शैक्षणिक पहलों तथा डॉक्टरों की सहभागिता बढ़ाने वाले मंचों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इसके साथ ही डेंटलनेट और वेटनेट के जरिए विशेष पेशेवर समुदायों को और अधिक सशक्त किया जा रहा है तथा मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र सहित वैश्विक बाजारों में विस्तार की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।
कंपनी के सह-संस्थापक सौरव कसेरा ने जारी बयान में कहा कि इस उपलब्धि के लिए मिला सम्मान आज के स्वास्थ्य तंत्र में सुलभ और निरंतर चिकित्सा शिक्षा के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अब ऐसे भरोसेमंद डिजिटल माध्यमों की तलाश में हैं, जो वैज्ञानिक शिक्षा, सहयोग और त्वरित ज्ञान आदान-प्रदान को संभव बना सकें। उनका कहना था कि कंपनी का उद्देश्य ऐसा चिकित्सक-केंद्रित तंत्र विकसित करना है, जो तकनीक, वैज्ञानिक विश्वसनीयता और समुदाय आधारित सहभागिता को बड़े स्तर पर जोड़ सके।
कंपनी ने बताया कि इस मंच पर वैश्विक स्तर पर 6.5 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मी जुड़े हैं तथा सेमिनार, विशेषज्ञ चर्चा और क्लिनिकल लर्निंग पहलों में 25 से 35 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। यह विस्तार ऐसे समय में देखा जा रहा है जब दुनिया भर में डिजिटल चिकित्सा शिक्षा प्लेटफॉर्म्स को तेजी से अपनाया जा रहा है और चिकित्सक व संस्थान तकनीक आधारित निरंतर प्रशिक्षण मॉडल की ओर अग्रसर हैं।
भारत में विशेष रूप से छोटे और मध्यम शहरों में सुलभ एवं लचीली चिकित्सा शिक्षा की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी के चलते कंपनी डेंटलनेट और वेटनेट के माध्यम से विभिन्न चिकित्सा समुदायों को मजबूत कर रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने विस्तार को भी आगे बढ़ा रही है।




.jpg)







