टॉप न्यूज़
19 May, 2026

कोलकाता में 42 लाख की लूट, फर्जी सौदे के बहाने कर्मचारियों का अपहरण का आरोप

कोलकाता में गुजरात के व्यापारी के दो कर्मचारियों को फर्जी सौदे के बहाने बुलाकर 42 लाख रुपये लूटने और अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस जांच कर रही है।

कोलकाता, 19 मई ।

गुजरात के एक व्यापारी के दो कर्मचारियों को फर्जी कारोबारी सौदे का झांसा देकर कोलकाता बुलाने और उनसे 42 लाख रुपये की लूट किए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें अपहरण का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों कर्मचारियों को जबरन वाहन में बैठाकर हावड़ा की ओर ले जाया गया और बाद में कोना एक्सप्रेस-वे पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला दक्षिण कोलकाता के सर्वे पार्क क्षेत्र से जुड़ा है, जहां गुजरात के गांधीनगर निवासी व्यापारी से कुछ लोगों ने संपर्क कर स्वयं को कारोबारी बताते हुए माल भेजने का प्रस्ताव दिया था। सौदे के तहत 42 लाख रुपये देने पर माल तत्काल भेजने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद व्यापारी ने अपने दो कर्मचारियों को नकदी लेकर कोलकाता भेजा।

कोलकाता पहुंचने पर दोनों कर्मचारियों को न्यू संतोषपुर इलाके के एक मकान में ले जाया गया, जहां उनसे नकदी की मांग की गई और बदले में माल की डिलीवरी पर सवाल उठाया गया। इसी दौरान उन्हें कथित रूप से कमरे में बंद कर दिया गया।

आरोप है कि करीब छह हथियारबंद लोगों ने कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर धमकाते हुए 42 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद उन्हें यह कहकर कार में बैठाया गया कि उन्हें हावड़ा स्टेशन छोड़ा जाएगा, लेकिन उन्हें बीच रास्ते कोना एक्सप्रेस-वे पर उतार दिया गया।

किसी तरह दोनों कर्मचारी हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे और बाद में गुजरात लौटकर व्यापारी को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद व्यापारी ने कोलकाता पहुंचकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में डकैती और अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की पहचान, इस्तेमाल किए गए वाहन और मोबाइल नंबरों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़