टॉप न्यूज़
21 May, 2026

मिथिला एक्सप्रेस आग मामले में साजिश की आशंका, सीसीटीवी फुटेज से खुला बड़ा राज

मिथिला एक्सप्रेस में आग की घटना के बाद सामने आए हावड़ा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखने से साजिश की आशंका गहराई, जिसके बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक जांच और सुरक्षा कड़ी कर दी है।

नई दिल्ली, 21 मई ।

मिथिला एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के दो दिन बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को गंभीर मोड़ दे दिया है। फुटेज में हावड़ा स्टेशन के कैब रोड क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को एक वस्तु फेंकते हुए देखा गया, जिसके तुरंत बाद आग और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।

करीब एक मिनट उनसठ सेकंड के इस वीडियो में यह भी स्पष्ट है कि मौके पर पुलिसकर्मी और अन्य लोग तुरंत पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। यह घटना 19 मई को लगभग ढाई बजे उस समय हुई जब स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ मौजूद थी और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रेलवे सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इस पूरी घटना को संभावित साजिश मानते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार आशंका है कि यह घटना रेलवे संचालन को बाधित करने और यात्रियों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई हो सकती है।

जानकारी के अनुसार संदिग्ध गतिविधि मिथिला एक्सप्रेस के कोच में आग लगने की घटना से ठीक पहले हुई थी। उस समय ट्रेन हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर खड़ी थी और एलएस सेकेंड क्लास कोच के शौचालय के पास आग की लपटें देखी गईं। रेलवे कर्मियों ने तुरंत अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां अब सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध व्यक्ति की पहचान और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं। घटना के बाद हावड़ा स्टेशन सहित देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़