टॉप न्यूज़
20 May, 2026

मोदी और इटली राष्ट्रपति मैटरेला की मुलाकात, एआई और अंतरिक्ष सहयोग पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात कर व्यापार, निवेश, एआई, अंतरिक्ष और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

रोम , 20 मई ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात कर भारत और इटली के बीच मजबूत होते संबंधों को और विस्तार देने पर चर्चा की।

इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा और सांस्कृतिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और सुदृढ़ करने पर विचार साझा किए।

मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ और आपसी हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के अवसरों पर भी सहमति बनी।

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, महत्वपूर्ण खनिज, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इटली के राष्ट्रपति के साथ यह मुलाकात दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़