उत्तर प्रदेश
18 May, 2026

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण इलाकों में बस सेवा का विस्तार, 80 बसों का संचालन शुरू

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत छोटे गांवों तक बस सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक लगभग 80 बसों का संचालन शुरू कर ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

लखनऊ, 18 मई।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना पर विशेष जोर दे रही है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य छोटे से छोटे गांवों तक बस सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि ग्रामीण जनता को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सके।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस योजना के अंतर्गत लगभग 80 बसों का संचालन विभिन्न क्षेत्रों में शुरू किया जा चुका है।

प्रदेश में 59 हजार से अधिक ग्राम सभाओं को बस सेवा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए ब्लॉक, ग्राम पंचायत, तहसील और जिला मुख्यालय स्तर तक परिवहन नेटवर्क को विकसित किया जा रहा है।

यूपीएसआरटीसी के सहायक प्रबंधक के अनुसार अब तक 70 जिलों के लिए 858 बस ऑपरेटरों के आवेदन चयनित किए जा चुके हैं। चयनित एजेंसियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी बसों का संचालन प्रारंभ किया गया है और शेष बसों को भी शीघ्र संचालन में लाया जाएगा।

इस योजना के तहत अधिकतम 28 सीटों वाली मिनी बसों का संचालन किया जा रहा है, जिनकी लंबाई सात मीटर तक निर्धारित की गई है। बस रूटों का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जा रहा है और जल्द ही सभी मार्गों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

यह पूरी योजना निजी बस संचालकों के सहयोग से संचालित की जा रही है, जिससे ग्रामीण युवाओं और स्थानीय ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इसमें चालक, परिचालक और सहायक कर्मचारियों की आवश्यकता भी बढ़ेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़