प्रशासनिक खबरें
19 May, 2026

नकली दवाइयों पर सख्ती की मांग तेज, केमिस्ट्स संगठन ने बंद का समर्थन

नकली और अवैध दवाइयों के बढ़ते मामलों को लेकर भोपाल में केमिस्ट्स और दवा व्यापारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग उठाते हुए ऑल इंडिया स्तर पर प्रस्तावित बंद का समर्थन किया है।

भोपाल, 19 मई ।

देशभर में नकली एवं अवैध दवाइयों के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच भोपाल में भी इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। ऑल इंडिया केमिस्ट्स संगठन की ओर से प्रस्तावित बंद को लेकर शहर के दवा व्यापारियों और केमिस्ट्स ने समर्थन जताया है।

दवा कारोबार से जुड़े लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि बाजार में नकली दवाइयों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जो गंभीर स्थिति को दर्शाती हैं। उनका कहना है कि मरीज विश्वास के साथ दवाएं खरीदते हैं, लेकिन नकली दवाओं का मिलना सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के साथ बड़ा खतरा है।

भोपाल के केमिस्ट्स ने यह भी मांग रखी कि ड्रग कंट्रोल विभाग और संबंधित एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करें। उनका कहना है कि नकली दवाइयों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल संगठित गिरोहों की पहचान कर उन पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए।

व्यापारियों ने आगे कहा कि लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से दवा व्यवसाय की साख पर भी असर पड़ रहा है और आम लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता है ताकि बाजार से नकली दवाइयों का पूरी तरह सफाया किया जा सके।

इसी मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया स्तर पर केमिस्ट्स संगठनों द्वारा बंद और विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। भोपाल से उठी यह मांग अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है और आने वाले समय में आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़