न्यायपालिका
23 May, 2026

नासिक धर्म परिवर्तन मामले में 1,584 पेज की चार्जशीट, 17 गवाहों के बयान शामिल

नासिक टीसीएस धर्म परिवर्तन मामले में एसआईटी ने 1,584 पृष्ठों की चार्जशीट अदालत में पेश कर 17 अहम गवाहों के बयान शामिल किए हैं।

मुंबई, 23 मई ।

महाराष्ट्र के नासिक स्थित टीसीएस कंपनी से जुड़े कथित धर्म परिवर्तन मामले में विशेष जांच दल ने नासिक जिला न्यायालय में 1,584 पृष्ठों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के साथ 17 महत्वपूर्ण गवाहों के बयान भी अदालत में प्रस्तुत किए गए हैं। मामले में जांच अभी जारी है।

मामले की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26 मार्च को देवलाली कैंप पुलिस थाने में एक अविवाहित युवती की शिकायत के आधार पर तीन आरोपितों दानिश शेख, तौसीफ अत्तर और निदा खान के खिलाफ दुष्कर्म और धार्मिक भावनाएं आहत करने से संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल विशेष जांच दल का गठन किया गया।

जांच के दौरान एसआईटी ने दानिश और तौसीफ को 28 मार्च तक गिरफ्तार कर लिया था। वहीं फरार चल रही निदा खान को 7 मई की रात छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया गया। जांच एजेंसी के अनुसार, मामले में सुनियोजित तरीके से धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के संकेत मिलने पर पीड़िता की पृष्ठभूमि के आधार पर अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपित दानिश शेख पर इगतपुरी के एक रिसॉर्ट में पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है। इसी कड़ी में लोनावला जाकर भी साक्ष्य जुटाए गए। एसआईटी के मुताबिक आरोपित निदा खान ने पीड़िता को प्रभावित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से 171 अलग-अलग लिंक भेजे थे, जिनका साइबर विश्लेषण कर डेटा जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के घर से महिलाओं के कपड़ों के साथ दूसरे धर्म से संबंधित धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की गई हैं। इन तथ्यों को जांच का हिस्सा बनाकर मामले की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जा रही है। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़