18 मई 2026, वाराणसी
वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद ने नौतपा के दौरान नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने और शरीर में पानी व नमक की कमी न होने देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए तथा बाहर निकलने से पहले शरीर को पूरी तरह हाइड्रेट करना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि अत्यधिक गर्म मौसम में हीट स्ट्रोक, डायरिया, उल्टी, पीलिया, टाइफाइड, वायरल बुखार, आंखों में जलन तथा त्वचा में जलन जैसी कई बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। इन बीमारियों का शरीर पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और कई बार स्थिति जानलेवा भी हो सकती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति में घमौरियां, मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी, चक्कर आना, तेज सिरदर्द, मतली या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे हल्के में न लें। ऐसे मामलों में तुरंत नजदीकी चिकित्सालय या स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेना और उचित उपचार कराना आवश्यक है।





.jpg)







