शिक्षा
15 May, 2026

नीट परीक्षा 21 जून को फिर होगी आयोजित, एनटीए ने जारी की नई तारीख

केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद एनटीए ने नीट (यूजी) 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को कराने की घोषणा करते हुए उम्मीदवारों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

नई दिल्ली, 15 मई।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नीट (यूजी) 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित करने की घोषणा की है। एजेंसी ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी करते हुए परीक्षार्थियों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक माध्यमों से मिलने वाली जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।

एनटीए की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए ईमेल और हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों और असत्यापित सूचनाओं से दूर रहें।

इसी बीच बीती रात शिक्षा मंत्री के आवास पर नीट परीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था सहित परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में उच्च शिक्षा सचिव, स्कूल शिक्षा सचिव, एनटीए के महानिदेशक, सीबीएसई अध्यक्ष तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसी बैठक के दौरान आगामी परीक्षा की तिथि को अंतिम रूप दिया गया।नीट परीक्षा 21 जून को फिर होगी आयोजित, एनटीए ने जारी की नई तारीख

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़