काठमांडू, 19 मई।
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मंगलवार सुबह एक नेपाली नागरिक को 37 पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया। यह व्यक्ति दिल्ली जाने की तैयारी में था, लेकिन पासपोर्ट के संदिग्ध लेन-देन के चलते उसे सुरक्षा अधिकारियों ने हिरासत में लिया।
पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिलवाल ने बताया कि धनगढीमाई नगरपालिका, सिरहा निवासी अजित श्रेष्ठ को नेपाल एयरलाइन्स की उड़ान से भारत के दिल्ली जाने के समय हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला कि वह 37 पासपोर्ट को रोमानिया वीजा लगवाने के नाम पर ले जा रहा था, लेकिन इसके लिए किसी प्रकार की आधिकारिक अनुमति या वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे।
अधिकारियों ने अजित श्रेष्ठ को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए काठमांडू अपराध अनुसन्धान कार्यालय, टेकु भेज दिया है। यह गिरफ्तारी विमानस्थल सुरक्षा कार्यालय की टीम की सतर्कता और जांच प्रक्रिया का परिणाम मानी जा रही है।






.jpg)







