टॉप न्यूज़
15 May, 2026

पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा, देशभर में नई दरें लागू

पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में 3-3 रुपये तक की वृद्धि कर नई दरें लागू कर दी गई हैं।

नई दिल्ली, 15 मई।

देश में ईंधन उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही सीएनजी के दाम में भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है और नई दरें आज से लागू कर दी गई हैं।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर की गई है जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, लगभग चार वर्षों के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में यह उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। देश के अन्य प्रमुख महानगरों में भी ईंधन दरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 3.29 रुपये की वृद्धि के साथ 108.74 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में पेट्रोल 3.14 रुपये बढ़कर 106.68 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि चेन्नई में इसमें 2.83 रुपये की वृद्धि के बाद नई दर 103.67 रुपये प्रति लीटर तय की गई है।

इसी तरह डीजल की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। कोलकाता में 3.11 रुपये की बढ़ोतरी के बाद डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में समान बढ़ोतरी के बाद 93.14 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 2.86 रुपये की वृद्धि के साथ 95.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं ने इस बढ़ोतरी पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। विपक्षी दलों ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और कंपनियों को हो रहे नुकसान के चलते यह कदम उठाया गया है, जहां फिलहाल कच्चा तेल लगभग 106 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़