नई दिल्ली, 19 मई।
पश्चिम एशिया में बने तनावपूर्ण हालात के बीच देश के ईंधन बाजार में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दोबारा वृद्धि कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ गया है। यह बढ़ोतरी करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बताई जा रही है और एक ही सप्ताह में दूसरी बार लागू की गई है। नई दरें तुरंत प्रभाव से प्रभावी हो गई हैं।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे की बढ़ोतरी के बाद यह 98.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल 91 पैसे महंगा होकर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं डीजल 94 पैसे की वृद्धि के साथ 94.08 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
कोलकाता में पेट्रोल के दामों में 96 पैसे की सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसके बाद यह 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 94 पैसे की वृद्धि के साथ 96.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे महंगा होकर 104.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
गौरतलब है कि इससे तीन दिन पहले भी देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया था, जिसके बाद यह ताजा बढ़ोतरी सामने आई है।






.jpg)







