राजनीति
22 May, 2026

पीएम मोदी से मिले सुवेंदु अधिकारी, बंगाल के विकास पर हुई चर्चा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य में विकास, औद्योगिक पुनरुद्धार और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए केंद्र का सहयोग मांगा।

नई दिल्ली, 22 मई ।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद राजधानी दिल्ली की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा रही। बैठक के दौरान राज्य में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया गया।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के विकास के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने “सबका साथ, सबका विकास” के विजन को आगे बढ़ाने की बात दोहराते हुए राज्य को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रधानमंत्री से यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात थी। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दी गई शुभकामनाओं और पश्चिम बंगाल की प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता के लिए आभार जताया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार की विकास योजनाओं को लागू करने, आर्थिक वृद्धि को गति देने, औद्योगिक पुनरुद्धार और युवाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों में केंद्र की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग और जनता के जनादेश के साथ पश्चिम बंगाल अब “डबल इंजन” विकास, पारदर्शी प्रशासन और समग्र प्रगति के नए दौर में प्रवेश करेगा।

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार कहा था कि “विकसित भारत” का लक्ष्य “विकसित बंगाल” के बिना पूरा नहीं हो सकता। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई थी। इसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़