नैनीताल, 19 मई।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
राज्यपाल ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का उत्तराखंड के विकास, सुशासन और सैन्य मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी सादगी, अनुशासन और सेवा भावना हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी तथा राज्य उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।






.jpg)







