मध्य प्रदेश
23 May, 2026

राइजिंग मध्यप्रदेश से बढ़ रहे निवेश और रोजगार के अवसर, एक्सपो में परमार ने दिया संदेश

भोपाल में आयोजित औद्योगिक एक्सपो में मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने “राइजिंग मध्यप्रदेश” के विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश में निवेश, नवाचार और रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं तथा ऐसे आयोजन औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति दे रहे हैं।

भोपाल, 23 मई ।

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आज उद्योग, कृषि, तकनीक और ऊर्जा के क्षेत्रों में सतत प्रगति करते हुए विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि “राइजिंग मध्यप्रदेश” के विजन के साथ प्रदेश में निवेश, नवाचार और रोजगार के नए अवसर तेजी से विकसित हो रहे हैं। मंत्री शनिवार को गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं भारतीय मीडिया एंड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एम.एस.एम.ई. एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय “तृतीय संस्करण इंडिया इंडस्ट्रियल मशीनरी एंड टूल्स एक्सपो–2026” तथा “भारत सोलर एंड ईवी एक्सपो–2026” के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

मंत्री परमार ने प्रदर्शनी में लगी विभिन्न औद्योगिक मशीनरी, आधुनिक उपकरणों, सोलर तकनीक और ईवी सेक्टर से जुड़ी प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से तकनीकी नवाचार, उत्पादन क्षमता, आधुनिक मशीनरी और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की तथा उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश में औद्योगिक विकास, तकनीकी उन्नयन, नवाचार और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के औद्योगिक विकास के विजन को साकार करने में ऐसे एक्सपो प्रभावी मंच साबित हो रहे हैं, जो प्रदेश में निवेश, तकनीकी प्रगति और रोजगार की संभावनाओं को और अधिक मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भारतीय मीडिया एंड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ने मंत्री श्री परमार का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह प्रदर्शनी 22 से 24 मई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर की कई प्रमुख औद्योगिक, मशीनरी, सोलर एवं ईवी क्षेत्र की कंपनियां भाग ले रही हैं। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़