रक्षा व सुरक्षा
23 May, 2026

राजौरी में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, गंभीर मुगलान क्षेत्र के घने जंगलों में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना ने सर्च अभियान आरंभ किया था,

राजौरी, 23 मई ।

अभियान के दौरान जैसे ही सुरक्षाबल इलाके में आगे बढ़े, आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र को तत्काल घेर लिया गया और सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया,

सूचना की पुष्टि खुफिया इनपुट के आधार पर की गई थी जिसके बाद संयुक्त अभियान चलाया गया और जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई, अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई है ताकि किसी भी तरह से आतंकियों के भागने की संभावना समाप्त की जा सके तथा सुरक्षाबल पूरे इलाके में सतर्कता के साथ आगे बढ़ते हुए अभियान को अंतिम चरण तक पहुंचाने में जुटे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़