सोल, 19 मई ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल पहुंचे। इस यात्रा को भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा सहयोग तथा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यात्रा की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग को और सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रणनीतिक भागीदारी को नई मजबूती देने के लिए यह यात्रा महत्वपूर्ण साबित होगी।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ साझा हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक संबंधों को नई गति मिल सकती है।






.jpg)







