बॉलीवुड
18 May, 2026

राम चरण की 'पेड्डी' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन और देसी अंदाज ने बढ़ाया क्रेज

राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें एक्शन, खेल, इमोशन और देसी रंग का दमदार मिश्रण देखने को मिला है।

मुंबई, 18 मई।

निर्देशक बुची बाबू सना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। ट्रेलर में खेल, इमोशन्स, एक्शन और देसी संस्कृति का शानदार मेल देखने को मिला। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि 4 जून को यह दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्रेलर में राम चरण अलग-अलग अवतारों में दिखाई दे रहे हैं, जिसने दर्शकों और प्रशंसकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इससे पहले उनके ‘पेड्डी पहलवान’ और क्रिकेटर लुक सामने आ चुके थे, लेकिन इस बार उनका नया अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म में खेल और एक्शन के साथ भावनात्मक पक्ष भी प्रमुखता से नजर आता है।

फिल्म में जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और शिवा राजकुमार भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। वहीं, ए. आर. रहमान का संगीत पहले से ही दर्शकों के बीच माहौल बना रहा है। फिल्म के गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ और ‘राई राई रा रा’ को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

‘पेड्डी’ को वृद्दि सिनेमाज के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू ने प्रोड्यूस किया है। इसके साथ माइथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर ही फिल्म ने सौ डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया। देश और विदेश दोनों जगह फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़