मध्य प्रदेश
23 May, 2026

रायसेन में कुएं में डूबकर तीन छात्राओं की दर्दनाक मौत

रायसेन जिले के सगौर गांव में पेयजल संकट के बीच कुएं पर नहाने के दौरान एक छात्रा को बचाने के प्रयास में दो और छात्राओं के कूदने से तीनों की डूबकर मौत हो गई।

रायसेन, 23 मई ।

गैरतगंज तहसील के सगौर गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे चार छात्राएं पानी भरने के लिए कुएं पर पहुंची थीं, जहां नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

इसी दौरान एक छात्रा का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई, जिसे बचाने के प्रयास में दूसरी छात्रा भी उतर गई और दोनों के डूबने की स्थिति बनने पर तीसरी छात्रा भी उन्हें बचाने के लिए कुएं में कूद गई।

गहराई अधिक होने के कारण तीनों छात्राएं बाहर नहीं निकल सकीं और डूब गईं, जबकि मौके पर मौजूद चौथी छात्रा ने तुरंत गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चियों को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, मृतकों की पहचान राधा, अमृता और तनु के रूप में हुई है जिनकी उम्र 12 से 13 वर्ष के बीच थी और वे कक्षा पांचवीं तथा आठवीं की छात्राएं थीं।

गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है, जिसके चलते ग्रामीणों को लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं से पानी लाना पड़ता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़