मध्य प्रदेश
23 May, 2026

संजय गांधी ताप विद्युत गृह का निरीक्षण, उत्पादन व्यवस्था की केंद्रीय सचिव ने की सराहना

बिरसिंहपुर स्थित संजय गांधी ताप विद्युत गृह के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने उत्पादन क्षमता, कोयला प्रबंधन और पर्यावरण व्यवस्था की सराहना की।

भोपाल, 23 मई ।

भारत सरकार के विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने शनिवार को संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर का निरीक्षण करते हुए संयंत्र की उत्पादन क्षमता, संचालन दक्षता तथा कोयला लोडिंग, सैंपलिंग और परीक्षण प्रक्रियाओं का विस्तृत अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान विद्युत सचिव ने विद्युत उत्पादन से जुड़ी उपलब्धियों और संपूर्ण परिचालन व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे विद्युत उत्पादन क्षेत्र में एक अनुकरणीय कार्यप्रणाली बताया।

उन्होंने मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की समीक्षा बैठक में कोयले की गुणवत्ता, आपूर्ति व्यवस्था और परीक्षण तंत्र की जानकारी ली तथा अभियंताओं से व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

कंपनी की ओर से कोयले की लोडिंग, अनलोडिंग, सैंपलिंग और परीक्षण प्रक्रिया का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया, जिसे उन्होंने संतोषजनक और व्यवस्थित बताया।

कोयले की गुणवत्ता और ग्रेड संबंधी समस्याओं पर उन्होंने गंभीरता से चर्चा करते हुए इनके समाधान के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने फ्लाई ऐश प्रबंधन और उसके निस्तारण की व्यवस्था की भी सराहना की तथा श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह में विकसित प्रणाली को एक मॉडल के रूप में उल्लेखित किया।

विद्युत सचिव ने कहा कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की उत्पादन इकाइयाँ उच्च दक्षता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं, जो सराहनीय है तथा संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में प्रयास उल्लेखनीय हैं।

निरीक्षण के दौरान परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जहां हरित वातावरण, स्वच्छता और सुव्यवस्थित प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए इसे सतत और उत्तरदायी औद्योगिक संचालन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़