मध्य प्रदेश
23 May, 2026

सतना पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिवंगत परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना प्रवास के दौरान दिवंगतजनों के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की।

सतना, 23 मई ।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को एक दिवसीय अल्प प्रवास पर सतना पहुंचे। रीवा से हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचे मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और सतना सांसद गणेश सिंह भी मौजूद रहे।

सतना एयरपोर्ट पर नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।

प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले के तीन दिवंगतजनों के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की घड़ी में साथ होने का भरोसा भी जताया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी और विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश सुखेजा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह और जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सतना प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कामता टोला से बायपास मार्ग होते हुए एयरपोर्ट लौटे। इस बीच डेलौरा मोड़ के पास बड़ी संख्या में मौजूद लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़