अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
15 May, 2026

थाईलैंड ओपन: भारतीय पुरुष जोड़ी की धमाकेदार जीत, सिंधु को झटका

थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन में भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया, वहीं पीवी सिंधु क्वार्टरफाइनल में जापान की अकाने यामागुची से हारकर बाहर हो गईं।

बैंकॉक, 15 मई।

थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष युगल वर्ग में शीर्ष वरीय भारतीय जोड़ी सात्विक-चिराग ने जापान की छठी वरीयता प्राप्त ताकुमी नोमुरा और युइची शिमोगामी को एकतरफा मुकाबले में 21-12, 21-13 से हराया। यह 41 मिनट तक चला मुकाबला वर्ष 2026 में किसी भी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर प्रतियोगिता में उनकी पहली सेमीफाइनल उपस्थिति है।

दोनों जोड़ियों के बीच यह पहला आमना-सामना था, जिसमें भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। पहले गेम में सात्विक-चिराग ने लगातार 10 अंक हासिल कर 10-0 की मजबूत बढ़त बना ली, जिसके बाद जापानी जोड़ी वापसी की कोशिश करती रही, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें अवसर नहीं दिया।

दूसरे गेम में जापान की जोड़ी ने बेहतर संघर्ष दिखाया, लेकिन सात्विक और चिराग ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना मलेशिया की गोह स्जे फेई और नूर इज्जुद्दीन की तीसरी वरीय जोड़ी या स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर और मैथ्यू ग्रिमले से होगा।

महिला एकल वर्ग में पीवी सिंधु का अभियान क्वार्टरफाइनल में समाप्त हो गया, जहां जापान की शीर्ष वरीय और विश्व नंबर-3 अकाने यामागुची ने उन्हें 19-21, 21-18, 21-15 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और स्कोर 19-19 पर बराबरी पर था, लेकिन सिंधु ने लगातार दो अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में सिंधु ने मध्य चरण तक बढ़त बनाए रखी, लेकिन इसके बाद हुई गलतियों का लाभ उठाते हुए यामागुची ने लगातार सात अंक हासिल कर वापसी कर ली।

निर्णायक गेम में जापानी खिलाड़ी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और 61 मिनट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।

भारतीय उम्मीदों के बीच अब सभी की निगाहें लक्ष्य सेन पर टिकी हैं, जो क्वार्टरफाइनल में मौजूदा चैंपियन और मेजबान खिलाड़ी कुनलावुत वितिदसर्न से भिड़ेंगे।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़