अपराध
19 May, 2026

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण मामले में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

देवरिया के खुखुन्दू थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

देवरिया, 19 मई ।

देवरिया जनपद के खुखुन्दू थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में वांछित अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को भरथुआ चौराहे के पास से घेराबंदी कर पकड़ा।

मामले में 16 मई 2026 को संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीशान खान (27) पुत्र जाकिर खान निवासी बालेपुर कला थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

इस गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़