नई दिल्ली , 21 मई।
पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक रुख के साथ शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में मजबूती बनाए रखी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी का सिलसिला जारी रहा।
बीएसई सेंसेक्स में 239.47 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 75,557.86 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 23,778.80 के स्तर पर मजबूत स्थिति में बना रहा। बाजार में आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और धातु शेयरों में खरीदारी का रुझान देखने को मिला।
इसी बीच शुरुआती कारोबार में रुपये ने भी मजबूती दिखाई और अपने अब तक के सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए 61 पैसे की बढ़त के साथ 96.25 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व बुधवार को सेंसेक्स 117.54 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,318.39 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 41 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,659 के स्तर पर बंद हुआ था।




.jpg)

.jpg)







