नई दिल्ली, 18 मई।
स्क्वाड्रन लीडर सान्या ने प्रतिष्ठित ‘कैट-ए क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर’ की योग्यता हासिल कर इतिहास रच दिया है और वह यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्क्वाड्रन लीडर सान्या की यह सफलता उनके समर्पण, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्टता की खोज का परिणाम है।
वायु सेना ने इस उपलब्धि को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह न केवल संगठन के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करता है।
इसके साथ ही भारतीय वायु सेना ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर सान्या उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं।






.jpg)







