मध्य प्रदेश
23 May, 2026

रक्षा एमएसएमई इकाइयों ने किया डिफ-टेक भारत में दमदार प्रदर्शन

मध्यप्रदेश की रक्षा क्षेत्र से जुड़ी तीन एमएसएमई इकाइयों ने बेंगलुरु में आयोजित तीन दिवसीय डिफेंस टेक भारत में सहभागिता कर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की पहलों और क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया।

भोपाल, 23 मई ।

मध्यप्रदेश की तीन एमएसएमई इकाइयों ने बेंगलुरु में आयोजित तीन दिवसीय “डिफेंस टेक भारत 2026 (Def-Tech Bharat 2026)” में राज्य का सफल प्रतिनिधित्व किया। इन इकाइयों ने रक्षा उत्पादों और तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया।

उद्योग आयुक्त दिलीप कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा चयनित इकाइयों को प्रदर्शनी में स्टॉल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश की इकाइयों को न केवल अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला, बल्कि रक्षा क्षेत्र में नए व्यावसायिक अवसरों और संभावित साझेदारियों से जुड़ने का भी मंच प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी कंपनियों ने अपने नवाचार आधारित उत्पादों और तकनीकी दक्षताओं का प्रदर्शन किया, जिसे अन्य राज्यों और प्रतिभागियों ने सराहा। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की भागीदारी से मध्यप्रदेश की रक्षा उत्पादन क्षमता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल रही है।

विभाग का मानना है कि ऐसे आयोजनों में सहभागिता से एमएसएमई इकाइयों को बाजार विस्तार, तकनीकी सहयोग और निवेश के नए अवसर प्राप्त होते हैं, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिलती है।

मध्यप्रदेश की एमएसएमई इकाइयों की इस उपलब्धि को राज्य के औद्योगिक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो भविष्य में रक्षा उत्पादन में प्रदेश की भूमिका को और सशक्त करेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़