पश्चिम बंगाल
08 Jun, 2026

देश छोड़कर भागने की फिराक में टीएमसी नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के फलता से टीएमसी उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है, जो हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहे थे।

कोलकाता, 08 जून।

पश्चिम बंगाल के फलता से तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वे नेपाल सीमा के जरिए देश से बाहर निकलने की फिराक में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया और अब उन्हें कोलकाता लाया जा रहा है।

जहांगीर खान काफी समय से फरार चल रहे थे। उन पर 2019 में एक मामला दर्ज किया गया था। उन्हें कुछ समय के लिए अदालत से अंतरिम सुरक्षा मिली थी, लेकिन कानूनी कवच हटने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई थीं।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बीते 26 मई को उनके खिलाफ जारी सभी सुरक्षा आदेशों को रद्द कर दिया था। इसके बाद पुलिस की राह आसान हो गई और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

गौरतलब है कि फलता में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में बूथों पर धांधली के गंभीर आरोप लगे थे। ईवीएम से छेड़छाड़ और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने वहां पुनर्मतदान कराने का बड़ा फैसला लिया था।

जहांगीर खान अपनी राजनीतिक बयानबाजी को लेकर पहले भी विवादों में रहे हैं। चुनाव के दौरान उनके घर पर सुरक्षाबलों ने छापेमारी की थी। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए सियासी दबाव का आरोप लगाया था, जिससे यह मामला सुर्खियों में रहा था।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़