राजनीति
09 Jun, 2026

सजग समाज और मजबूत विधानमंडल से बनेगा विकसित भारत 2047 : विजेंद्र गुप्ता

नई दिल्ली में सीपीए सम्मेलन के दौरान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जागरूक समाज और तकनीक-सक्षम विधानमंडल विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला हैं।

नई दिल्ली, 09 जून।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि सजग समाज और दूरदर्शी विधानमंडल ही विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने वाले दो प्रमुख स्तंभ हैं। उन्होंने यह विचार राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र, जोन-द्वितीय के सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

हरियाणा विधानसभा में आयोजित इस सत्र का विषय भविष्य की चुनौतियों और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में समाज तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका रहा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत आत्मविश्वास के साथ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

उन्होंने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और जनसेवा वितरण के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि तेज बदलावों के दौर में भी भारत ने अपने लोकतांत्रिक संस्थानों की मजबूती और विश्वसनीयता को बनाए रखा है।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आने वाले वर्षों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा और तीव्र शहरीकरण जैसी चुनौतियां नीति निर्माताओं और विधानमंडलों के सामने नई जिम्मेदारियां लेकर आएंगी। इसके साथ ही ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए युवाओं को कौशलयुक्त बनाना भी समय की मांग है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनावों से नहीं आती, बल्कि जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से सुनिश्चित होती है। समाज को भ्रामक सूचनाओं का विरोध करने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

विधानमंडलों की भूमिका पर चर्चा करते हुए उन्होंने संस्थागत सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि बदलते समय के अनुरूप विधायिका को तकनीक-सक्षम, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाना होगा। उन्होंने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए दिल्ली विधानसभा के अनुभव भी साझा किए।

अपने संबोधन के समापन में उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब जागरूक समाज और उत्तरदायी विधानमंडल मिलकर समन्वित प्रयास करेंगे। इससे पहले उन्होंने चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दिल्ली विधानसभा की कॉफी टेबल पुस्तक “शताब्दी यात्रा” भेंट की।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़