अपराध
09 Jun, 2026

देवरिया: मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

देवरिया, 09 जून।

देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपित रामसनेही को मंगलवार को उसके घर से दबोच लिया है। पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश करने की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 8 जून को पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि 2 जून को आरोपित ने उनकी मानसिक रूप से कमजोर पुत्री को अपनी हवस का शिकार बनाया है।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी और नामजद रामसनेही को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है। जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़