अपराध
09 Jun, 2026

राजगढ़ में नातरा झगड़ा के नाम पर 14 लाख की वसूली मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ में नातरा झगड़ा प्रथा के नाम पर 14 लाख रुपये की अवैध वसूली और धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राजगढ़, 09 जून।

नातरा झगड़ा प्रथा के नाम पर अवैध वसूली और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसमें लंबे समय से चल रहे दबाव और धमकी के मामले का खुलासा हुआ है।

घटना 25 अप्रैल की बताई गई है, जब ग्राम दलेलपुरा निवासी 21 वर्षीय कौशल्याबाई तंवर ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में कहा गया था कि उसके पूर्व पति रामभरोसे तंवर और उसके परिवारजन ससुर पक्ष से नातरा झगड़ा के नाम पर 14 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

राशि नहीं देने पर आरोपितों ने गांव के ही रायसिंह तंवर के पिंडावड़ा और भूसे में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया और आगे भी नुकसान करने तथा जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने जांच तेज की।

पुलिस टीम ने दबिश देकर घीसालाल तंवर, उसके बेटे रामभरोसे, बबलू और जगदीश तंवर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों से पूछताछ की गई और उन्हें न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़