रांची, 09 जून।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जनजातीय समाज के महानायक बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें जनजातीय स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया है।
उन्होंने कहा कि उलगुलान आंदोलन के जरिए उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आज़ादी की चेतना को मजबूती दी और आदिवासी समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित किया।
अमित शाह ने उल्लेख किया कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के साथ परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष और सामाजिक जागरण का प्रेरक उदाहरण है, जिसने समाज में आत्मसम्मान और स्वाभिमान की भावना को मजबूत किया।
गृह मंत्री ने यह भी कहा कि धर्मांतरण के विरुद्ध उनका संघर्ष और आदिवासी गौरव की रक्षा के प्रति समर्पण आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है।
उन्होंने अंत में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके बलिदान और योगदान को सदैव याद रखेगा।














