अपराध
09 Jun, 2026

उरई: रनिया गांव में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

सिरसाकलार क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उरई, 09 जून।

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के रनिया गांव के पास हीरापुर रोड पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान बृजेश द्विवेदी के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

परिजनों का आरोप है कि घटना से कुछ घंटे पहले बृजेश का गांव के ही रज्जन द्विवेदी से शराब के नशे में विवाद हुआ था। इस कहासुनी के कुछ देर बाद ही बृजेश का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद से आरोपी रज्जन द्विवेदी फरार बताया जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले के सभी पहलुओं पर बारीकी से छानबीन की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने जानकारी दी कि परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़