एक महत्वपूर्ण जिले में लंबे समय से पदस्थ मैडम का रुतबा किसी से छिपा नहीं था। काम भी हुआ और प्रभाव भी खूब रहा। लेकिन तबादले का आदेश आया तो पहले उसे रुकवाने की हरसंभव कोशिश हुई। जब बात नहीं बनी तो भारी मन से विदाई लेनी पड़ी।
विदाई समारोह में भावनाएं भी बह निकलीं और शुभकामनाओं की बारिश भी हुई। कुछ शुभचिंतकों ने तो यहां तक कह दिया कि "मैडम, आपकी वापसी तय है।" अब यह भविष्यवाणी है या सांत्वना, यह वक्त ही बताएगा।














