पश्चिम बंगाल
09 Jun, 2026

उत्तरपाड़ा में रंगदारी का खेल: पार्षद से वसूली करते यूट्यूबर समेत दो गिरफ्तार

हुगली के उत्तरपाड़ा में नगरपालिका पार्षद से कथित रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक यूट्यूबर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

हुगली, 09 जून।

हुगली जिले के उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को धर दबोचा है। यह कार्रवाई उत्तरपाड़ा-कोतरंग नगरपालिका की पार्षद मौसमी विश्वास की ओर से दर्ज कराई गई औपचारिक शिकायत के बाद अमल में लाई गई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान शुभज्योति चक्रवर्ती (35) और तन्मय सरदार (32) के रूप में हुई है। इनमें से शुभज्योति चक्रवर्ती माखला गवर्नमेंट कॉलोनी का रहने वाला है और वह यूट्यूबर तथा सोशल मीडिया आधारित गतिविधियों में सक्रिय बताया जाता है। दूसरा आरोपित तन्मय सरदार माखला शीतला तला स्थित जोड़ा मंदिर इलाके का निवासी है। दोनों ही उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, ये दोनों आरोपित पार्षद से अवैध रूप से धन की उगाही करने के उद्देश्य से पहुंचे थे, तभी उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इस मामले को लेकर उत्तरपाड़ा थाने में संबंधित धाराओं के तहत एक विशेष प्रकरण दर्ज किया गया है।

पकड़े गए दोनों आरोपितों को मंगलवार को श्रीरामपुर एसीजेएम अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाया जा सके।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़