अपराध
09 Jun, 2026

हैम्पटन स्काई रियल्टी मामला: ठेकेदार अमित बजाज के ठिकानों पर ईडी का छापा

हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ईडी ने जालंधर के ठेकेदार अमित बजाज समेत देश के कई राज्यों में छापेमारी की है।

चंडीगढ़, 09 जून।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से संबंधित मामले की जांच के लिए ईडी की टीमों ने पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में कुल 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस दौरान लुधियाना, बरेली, दिल्ली-नोएडा और जालंधर में कई व्यावसायिक परिसरों व आवासों की तलाशी ली गई।

जालंधर में नगर निगम के बड़े ठेकेदार अमित बजाज के न्यू जवाहर नगर स्थित घर पर भी ईडी ने दस्तक दी। अमित बजाज और उनके भाई इंद्रजीत बजाज की पंजाब के अलावा गुजरात जैसे राज्यों में भी ठेकेदारी और आउटसोर्सिंग के काम से गहरी पहचान है। दोनों भाई सरकारी विभागों में ठेकेदारी कार्यों में सक्रिय रहे हैं।

बजाज बंधुओं के राजनीतिक संबंध भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि अतीत में इनके विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से करीबी संबंध रहे हैं। इनमें आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों को आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी इनके अच्छे ताल्लुकात बताए जाते रहे हैं।

ईडी की इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे पंजाब के हिंदू व्यापारियों को निशाना बनाने का प्रयास करार दिया है। उन्होंने व्यापारियों को हिम्मत न हारने की सलाह देते हुए कहा कि पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है और वे मिलकर इस कार्रवाई का सामना करेंगे।

फिलहाल ईडी की ओर से इस छापेमारी में हुई बरामदगी या जांच के विस्तृत ब्यौरे सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। अभी तलाशी का दौर जारी है और एजेंसी द्वारा जुटाए जा रहे तथ्यों के बाद ही मामले की पूरी हकीकत सामने आ सकेगी।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़